27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रद्दी के नीचे छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे एक क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा पोस्त, तीन गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:00 PM IST

arrested three accused

arrested three accused

हनुमानगढ़.

सतीपुरा से अफीम व लाखों की नकदी बरामद करने के दो दिन बाद ही जंक्शन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार अल सुबह संगरिया रोड स्थित गांव चंदड़ा के पास से कैंटर में भरकर ले जाया जा रहा एक क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने कैंटर में सवार पंजाब निवासी तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया। सतीपुरा से अफीम, लाखों की नकदी व गाडिय़ों की बरामदगी के दो दिन बाद ही जंक्शन पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी। इनसे डोडा पोस्त की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात जंक्शन थाने के हैड कांस्टेबल सरजीत सिंह के पास मुखबिर के जरिए सूचना पहुंची कि पंजाब नंबर के एक कैंटर में भारी मात्रा में डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है। इस पर थाने के उप निरीक्षक चन्द्रभान के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल सरजीत सिंह, कमलजीत सिंह व कांस्टेबल बलदेव सिंह ने रात करीब तीन बजे संगरिया मार्ग स्थित गांव चंदड़ा व मानकसर के बीच नाकाबंदी की। करीब चार बजे हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहे कैंटर नंबर पीबी 10 ईएक्स 4448 को इशारा कर रूकवाया। कैंटर की जांच की तो उसमें रद्दी भरी हुई थी।

रद्दी के नीचे आठ कट्टे रखे मिले। इन्हें खोलकर देखा तो डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने कट्टों में भरा एक क्विंटल 44 किलोग्राम पोस्त कब्जे में लेकर कैंटर मालिक जसविन्द्र उर्फ साहबा (33) पुत्र अमरीक सिंह जटसिख निवासी कन्नीया खास धर्मकोट मोगा के अलावा चालक भूपेन्द्र सिंह उर्फ पिंदू (23) पुत्र मंगतसिंह रायसिख निवासी शेरपुर तैवा धर्मकोट मोगा व प्रधान सिंह उर्फ नवदीप (25) पुत्र गुरचरण सिंह जटसिख निवासी सुबा काहनचंद फिरोजपुर को गिरफ्तार कर कैंटर जब्त कर लिया। इस संबंध में उप निरीक्षक चन्द्रभान की रिपोर्ट पर तीनों आरोपितों के खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी राजेश सिहाग कर रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपितों को शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मंजूर करवाएगी।

भवानी मंडी से लाने की बात स्वीकारी
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने जानकारी दी कि वे इंदौर से कैंटर में रद्दी भरकर ला रहे थे। रास्ते में चाय पीने के लिए भवानी मंडी एक होटल पर रूक गए। वहां से किसी से डोडा पोस्त खरीद लिया। वे पोस्त को बेचने के लिए पंजाब के मोगा ले जा रहे थे। गौरतलब है कि जंक्शन पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गांव सतीपुरा में दबिश देकर मणीसिंह उर्फ मणिया के मकान से दो किलो दो सौ ग्राम अफीम व सवा तीन लाख रुपए सहित तीन गाडिय़ां जब्त कर मणीसिंह व उसकी पत्नी अमरजीत कौर को गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग