scriptहनुमानगढ़ जिले में दोनों दलों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर | rajasthan assembly election 2018 booth area investigation | Patrika News
हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में दोनों दलों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर

https://www.patrika.com/rajsthan-news/

हनुमानगढ़Sep 04, 2018 / 01:56 pm

महेंद्रसिंह शेखावत

election 2018

हनुमानगढ़ जिले में दोनों दलों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर

हनुमानगढ़.

चुनावी बिगुल बज चुका है और भाजपा एवं कांग्रेस ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। दोनों ही दलों का जोर बूथ मैनेजमेंट पर है। यही कारण है कि भाजपा ने जहां बूथ अध्यक्ष बना कर 21 सदस्यीय समिति बनाई है और पन्ना प्रमुख नियुक्त किए हैं। वहीं कांग्रेस ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम चला कर बूथ स्तर पर पकड़ बनाने की कोशिश की है। बूथ स्तर पर दोनों ही दल बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में ‘पत्रिका’ ने पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों खंगाला कि जिले में किस बूथ पर कांग्रेस टॉप रही तथा कहां भाजपा ने सर्वाधिक वोट हासिल किए। पांचों विधानसभा के एक-एक टॉप बूथ को लेकर उसके ताजा चुनावी समीकरण जाने।


कांग्रेस
विधानसभा क्षेत्र : हनुमानगढ़
स्थिति : भाजपा के जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी के अनुसार भाजपा बूथ मैनेजमेंट पर जोर दे रही है। बूथ स्तर पर एक-एक वोट हासिल करने के लिए पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के अनुसार बूथ स्तर पर संगठन तैयार है और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय है।
मतदान केन्द्र : 146
कांग्रेस को मिले वोट 650
मुद्दे : सिंचाई, पानी, अपराध

विधानसभा क्षेत्र : संगरिया
स्थिति : डीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रपाल भोबिया का कहना है कि यहां पर कैंपेनिंग कर मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे। वहीं पैंतालीसा (टिब्बी क्षेत्र) में कांग्रेस का रुझान है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सहू बताते हैं कि इंद्रपुरा सहित संगरिया क्षेत्र में भाजपा की स्थिति ओर सुदृढ़ हुई है।
मतदान केन्द्र : 142
कांग्रेस को मिले वोट 707

मुद्दे : अपराध, तस्करी, नहरी पानी


विधानसभा क्षेत्र : पीलीबंगा
स्थिति : विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बूथ पर कांग्रेस के वोट तोडऩे का प्रयास करेगी। इसके लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है।
जबकी कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर गंभीर है ग्रामीण क्षेत्र में जहां कांग्रेस ने गत चुनाव में बढ़त ली वहां भाजपा सेंध मारने का प्रयास करेगी।
मतदान केन्द्र : 126
कांग्रेस को मिले वोट6555
मुद्दे : पेयजल, अतिक्रमण

विधानसभा क्षेत्र : नोहर
स्थिति : यहां की विमला देवी व विजय सिंह भाटी के अनुसार कांग्रेस लीड लेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रिषी जमालिया की मानें तो भाजपा शासन के रिकॉर्ड विकास कार्य हर बूथ पर उसे लीड दिलाएंगे। वहीं बीसीसी अध्यक्ष धर्मपाल गोदारा का कहना है कि कांग्रेस निश्चित रूप से हर बूथ पर आगे रहेगी।
मतदान केन्द्र : 40
कांग्रेस को मिले वोट713
मुद्दे : पेयजल, बिजली, अपराध

विधानसभा क्षेत्र : भादरा
स्थिति : पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयदीप डूडी इसे पहले से अधिक मजबूत बूथ मानकर चल रहे हैं। व्यापारी सुनील महिपाल, रामगढिय़ा निवासी नवीन पूनिया व चिडिय़ागांधी पंचायत समिति सदस्य संतोष मेघवाल का दावा है कि कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। व्यापारी, किसान व मजदूर कांग्रेस के पक्ष में हैं।
मतदान केन्द्र : 70
कांग्रेस को मिले वोट367

मुद्दे : अपराध, सिंचाई पानी
———————————————————————————————————————————–


भाजपा

विधानसभा क्षेत्र : हनुमानगढ़

स्थिति : खास बात यह रही कि बूथ संख्या 27, जहां से भाजपा ने विधानसभा में सर्वाधिक मत हासिल किए, गांव जोड़किया में है और यह हनुमानगढ़ से विधायक और राज्य के सिंचाई मंत्री का पैतृक गांव है। यही कारण रहा की यहां विधायक ने सर्वाधिक मत हांसिल किए। अब इस बूथ पर कांग्रेस की नजर है।
मतदान केन्द्र : 27
भाजपा को मिले वोट787
मुद्दे : सेम, बिजली

विधानसभा क्षेत्र : संगरिया
स्थिति : टिब्बी क्षेत्र में भी भाजपा पीछे नहीं है। सूरेवाला में भी कांग्रेस के वोट तोड़कर भाजपा का परचम फहराने में पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ऐसे बूथों को पूरी तरह टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वह इस बूथ पर बढ़त कायम रखे।
मतदान केन्द्र : 85
भाजपा को मिले वोट 862

मुद्दे : सिंचाई पानी, बिजली, अतिक्रमण

विधानसभा क्षेत्र : पीलीबंगा
स्थिति : भाजपा के बूथ अध्यक्ष देवीलाल नाथ का कहना है कि इस बार भी मतों की लीड को बरकरार रखा जाएगा। भाजपा संगठन इस बूथ पर खास फोकस कर रहा है। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि गत चुनावों में वार्ड 6 के बूथ पर कांग्रेस को सबसे कम मत मिले।
मतदान केन्द्र : 201
भाजपा को मिले वोट 740
मुद्दे : सिंचाई पानी, बिजली, अतिक्रमण


विधानसभा क्षेत्र : नोहर
स्थिति : क्षेत्र में पेयजल की समस्या के चलते हल्का असंतोष तो है लेकिन लोगों का मानना है कि भाजपा प्रतिनिधियों की ओर से घर-घर पेयजल कनेक्शन योजना अगर सिरे चढ जाती है तो एक बार फिर से भाजपा इस बूथ पर अपना वही परचम लहरा सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी नजरे गढ़ाए हुए हैं।
मतदान केन्द्र : 38

भाजपा को मिले वोट 857

मुद्दे : पेयजल, बिजली, अतिक्रमण, अपराध


विधानसभा क्षेत्र : भादरा
स्थिति : ग्रामीण लक्ष्मीनारायण बेनीवाल, व्यापारी रामचन्द्र खीचड़ व सुमन बेनीवाल इस बूथ पर भाजपा के और मजबूत होने का दावा करते हैं। इस बूथ पर भाजपा पहले भी मजबूत थी। इस बार भी भाजपा यहां मजबूती का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भाजपा के इस परम्परागत बूथ को तोडऩे का प्रयास करेगी।
मतदान केन्द्र : 83
भाजपा को मिले वोट 599

मुद्दे : सिंचाई, पानी, अपराध

Home / Hanumangarh / हनुमानगढ़ जिले में दोनों दलों का बूथ मैनेजमेंट पर जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो