11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक में बनाई रणनीति, अमरसिंह ब्रांच प्रणाली का 8 अगस्त तक का वरीयताक्रम जारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. नौरंगदेसर व एनजीसी के जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की हुई बैठक में यूनियन का गठन किया गया। जंक्शन सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सभी अध्यक्षों की ओर से संयुक्त रूप से यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया।  

Google source verification

जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक में बनाई रणनीति, अमरसिंह ब्रांच प्रणाली का 8 अगस्त तक का वरीयताक्रम जारी
अनिल कस्वां को यूनियन का अध्यक्ष बनाया

नौरंगदेसर व एनजीसी के जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की हुई बैठक में यूनियन का गठन किया गया। जंक्शन सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सभी अध्यक्षों की ओर से संयुक्त रूप से यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया।

हनुमानगढ़. नौरंगदेसर व एनजीसी के जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की हुई बैठक में यूनियन का गठन किया गया। जंक्शन सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सभी अध्यक्षों की ओर से संयुक्त रूप से यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया। सभी अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से एनडीआर व एनजीसी वितरिका यूनियन का गठन किया गया। इसमें अनिल कस्वां को अध्यक्ष बनाया गया। प्रेम घोटिया, तेजा सिंह, गोपाल जाखड़, मदन ज्याणी को संरक्षक, जसविंद्र सिंह सरां व इसां खान को उपाध्यक्ष, विजय झोरड़ को सचिव व गुलाब संधू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष कस्वां ने समस्त अध्यक्षों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों की मांगों को लेकर रणनीति बनाई गई।

अमरसिंह ब्रांच प्रणाली का 8 अगस्त तक का वरीयताक्रम जारी
भादरा. जलसंसाधन खण्ड भादरा ने अमरसिंह नहर ब्रांच प्रणाली के लिए 1 अगस्त से 8 अगस्त तक के लिए प्राप्त होने वाले पानी का वरीयताक्रम जारी किया है। इसमें नेठराना वितरिका में 227 क्यूसेक, सरदारपुरा माइनर में 257 क्यूसेक, भादरा माइनर में 285 क्यूसेक, मुन्सरी माइनर में 317 क्यूसेक, छानी माइनर में 325 क्यूसेक, महराना माइनर में 351 क्यूसेक पानी का मात्रा उपलब्ध होने पर क्रमवार नहरें चलेगी।
……………………………