scriptटावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर | Young man climbed the tower to protest against the tower in hanumangar | Patrika News
हनुमानगढ़

टावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. जंक्शन के सुरेशिया इलाके स्थित सेक्टर छह में शनिवार सुबह टावर लगाने के विरोध में एक जना टावर पर चढ़ गया। इलाके में निजी टेलीकॉम कंपनी का टावर लगाने पर रोष प्रकट करते हुए टावर हटाने तथा नगर परिषद आयुक्त को निलम्बित करने की मांग की। सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए मोबाइल फोन पर समझाइश की। मगर वह टावर से नीचे नहीं उतरा।

हनुमानगढ़Oct 12, 2019 / 11:40 am

adrish khan

टावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर

टावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर

टावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर
– टावर पर चढ़कर टावर लगाने का विरोध
– हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके के सेक्टर छह में टावर पर चढ़ा युवक
– युवक के समर्थन में नागरिकों ने भी जताया विरोध
हनुमानगढ़. जंक्शन के सुरेशिया इलाके स्थित सेक्टर छह में शनिवार सुबह टावर लगाने के विरोध में एक जना टावर पर चढ़ गया। इलाके में निजी टेलीकॉम कंपनी का टावर लगाने पर रोष प्रकट करते हुए टावर हटाने तथा नगर परिषद आयुक्त को निलम्बित करने की मांग की। सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए मोबाइल फोन पर समझाइश की। मगर वह टावर से नीचे नहीं उतरा। इधर, मोहल्ले के कई महिला-पुरुष भी टावर पर चढ़े युवक के समर्थन में नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टावर हटाने की मांग करने लगे। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार सुरेशिया के सेक्टर छह स्थित वार्ड 40 (नया वार्ड 51) में शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर एक जना टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उसे टावर चढ़ते देख पुलिस को सूचना दी। सुरेशिया चौकी व जंक्शन थाने से एसआई जगदीशचंद्र व एएसआई गिरधारीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान विनोद कुमार निवास सेक्टर छह के रूप में की। मोबाइल फोन के जरिए युवक ने पुलिसकर्मियों से टावर हटाने तथा नगर परिषद आयुक्त को हटाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उतरने से इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सुबह करीब ग्यारह बजे तक वह टावर पर चढ़ा हुआ था। बिट्टू सिंह निवासी सेक्टर के मकान में टावर लगा हुआ है। टावर लगाने की बात को लेकर उसकी मोहल्ले वासियों से अनबन भी चल रही थी। इसी बात को लेकर उसकी शनिवार को कई जनों से धक्का-मुक्की भी हो गई थी। जानकारी के अनुसार रिलायंस टेलीकॉम कंपनी का यह टावर करीब दो माह पूर्व लगाया गया था। मोहल्ले के लोग प्रारंभ से ही टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन व नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन भी दिए गए। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई तथा टावर लगा दिया गया।

Home / Hanumangarh / टावर लगाने के विरोध में युवक चढ़ा टावर पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो