scriptArun Jaitley को भाजपा नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए सांसद ने कही बड़ी बात, देखें Video | BJP leaders pay tribute to Arun Jaitley with moist eyes in Hapur | Patrika News
हापुड़

Arun Jaitley को भाजपा नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए सांसद ने कही बड़ी बात, देखें Video

खास बातें-

भाजपा नेता अरुण जेटली को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- 15 दिन के अंतराल में भाजपा ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को खोया
हापुड़ में जिला भाजपा कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन

हापुड़Aug 25, 2019 / 09:38 am

lokesh verma

hapur.jpg
हापुड़. भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर हापुड़ में जिला भाजपा कार्यालय पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक शोकसभा की गयी। इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत दर्जनों नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले भाजपा के जिला कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर भाजपा नेता अरुण जेटली को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। अरुण जेटली के निधन पर भाजपाइयों के साथ अन्य लोग भी दुखी नजर आ रहे थे।
इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर बेहद दुखी नजर आए। उन्होंने नम आंखों से गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण जेटली जी बहुत ही अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। वह हमारे महानतम नेताओं में से एक थे। लगभग चार दशक का उनका राजनितिक जीवन बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने अत्यंत प्रखर नेता के रूप में अपनी छवि बनाई। जेटली जी निधन पर बहुत बड़ी हानि हुई है, उन जैसा प्रखर नेता देश को मिलना बड़ा ही मुश्किल होगा। साथ ही उन्होंने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 दिन के अंतराल में अपने दो वरिष्ठ नेताओं को खोया है। ये भाजपा और देश का बहुत बड़ा नुकसान है।

Home / Hapur / Arun Jaitley को भाजपा नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए सांसद ने कही बड़ी बात, देखें Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो