ये है पूरा मामला बता दें कि एटा के गांव फुफेरा की मूल निवासी महिला निशा ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द निवासी अरविंद के साथ 2016 में प्रेम विवाह किया था। दोनों दिल्ली भोजपुर में एक पेंट के कारखाने में नौकरी करते थे। इसके साथ ही महिला ने बताया कि शादी के पांच साल होने पर भी उन्हें कोई बच्चा नहीं है, जिसको लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता है। सात अक्टूबर को अरविंद पत्नी को नवादा के निकट गांव शेरपुर में एक महिला के पास झाड़-फूंक कराने का बहाना बनाकर ले आया। वहां से लौटते समय आराम करने की बात कहकर अरविंद आलमनगर-पसवाड़ा के बीच रजवाहे की झाल पर बने पुल पर वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी पति के दिमाग में कुछ और ही साजिश चल रही थी। उसने साजिश के तहत पत्नी को पुल से झाल में धक्का दे दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें-
20 से अधिक हत्या करने वाला सीरियल किलर नवीन जाट गिरफ्तार, जानें कैसे देता था वारदातों को अंजाम कार्रवाई के बाद आरोपी को भेजा जेल सीओ पवन कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस की सिक्योरिटी में जेल भेज दिया गया है।