धमाके साथ लगी आग से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, यूपीएसआईडीसी एरिया के एफ- 204 फेस- 1 में टायर बनाने की फैक्ट्री स्थित है। यहां रोज की तरह कर्मचारी काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान मंगलवार रात फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक बॉयलर में आग लग गई। और देखते ही देखते बॉयलर फट गया। इसके धमाके से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर बाहर निकले। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। वहीं फैक्ट्री में जगह जगह टायर पड़े होने के चलते आग तेजी से बढ़ गई। मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाडिय़ों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। उधर फैक्ट्री में लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया।