1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ मेले की तर्ज पर गढ़मुक्तेश्वर मेला में एलईडी स्क्रीन पर लाइव होगी गंगा आरती, रागनी की होगी धूम

मेले में सबसे आकर्षित करने वाली चीज प्रयाग के कुंभ मेले की तर्ज पर एलईडी पर गंगा आरती का लाइव होगा। इसके अलावा परंपरागत रागनी भी कराई जाएगी। सरकार ने मेले आयोजन की अनुमति कोरोना प्रोटोकॉल के साथ करने को मंजूरी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Oct 2021, 3:01 PM IST

ganga-mela_.jpg

हापुड़. योगी सरकार की अनुमति के बाद जिला प्रशासन गढ़ गंगा मेले की तैयारियों में जुट गया है। कोरोना नियमों के साथ पूरे उल्लास के साथ गढ़मुक्तेशर में गंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण मेले का आयोजन नहीं हो सका था। अब जबकि कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है तो सरकार ने इसके आयोजन को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें : Vegetable Prices Hike: टमाटर और प्याज की कीमतें आसमान पर, तेज हुई हरी सब्जियों की आवक

9 नवंबर से शुरू होगा मेला

गढ़मुक्तेश्वर का मेला आगामी 9 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। 18 नवंबर को मेले का मुख्य गंगा स्नान होगा। मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर आते हैं।

अधिकारियों ने की बैठक

हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस संबंध में सीडीओ उदय सिंह, एडीएम श्रद्धा शांडिल्य सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें मेला स्थल पर ड्रोन तैनात करने का निर्देश दिए गए हैं। इससे लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर के साथ ही मेले की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इसी के साथ मेला स्थल पर कोरोना जांच केंद्र और अस्थायी अस्पताल भी बनाया जाएगा। मेला स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी, वॉच टॉवर के अलावा ट्रेनिंग प्राप्त गोताखोरों की 24 घंटे तैनाती रहेगी।

मेला स्थल में लगेगी 5 एलईडी

मेला स्थल में गंगा आरती लाइव के लिए 5 एलईडी लगाई जाएगी। सबसे बड़ी एलईडी गढ़मुक्तेश्वर पुल के नीचे लगाई जाएगी। जो कि पुल के दोनों ओर दिखाई देगी। इसी के अलावा अन्य मेला स्थलों पर भी एलईडी लगाई जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थलों पर एलईडी लगाई जाएगी। जिससे कि लोगों को गंगा आरती देखने और सुनने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े।

यह भी पढ़ें : Weather Update: 20 डिग्री के नीचे आया तापमान, ठंडी हवाओं ने पश्चिमी यूपी से लेकर एनसीआर को जकड़ा