scriptसपा नेता ने अपने ही कार्यकर्ता पर चला दी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग | Hapur Samajwadi Party Supporters Marpeet | Patrika News
हापुड़

सपा नेता ने अपने ही कार्यकर्ता पर चला दी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

– हापुड़ में शनिवार रात को सपाइयों में जमकर मारपीट हो गई
– गढ़ रोड स्थित गोयल कैसल मैरिज होम में था एक शादी समारोह
– सपा कार्यकर्ता ने मामले में थाना देहात में दी तहरीर

हापुड़Mar 11, 2019 / 04:01 pm

sharad asthana

hapur

सपा नेता ने अपने ही कार्यकर्ता पर चला दी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

हापुड़। जनपद में शनिवार रात को सपाइयों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में सपा कार्यकर्ता ने पार्टी के जिलाध्‍यक्ष समेत कुछ पदाधिकारियों पर जाने से मारने के इरादे से फायर करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, जिलाध्‍यक्ष ने इन आरोपों से इंकार किया है। मामला गढ़ रोड स्थित मैरिज होम का है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

Video: पुलिस लाइन में सिपाही ने गर्भवती महिला सिपाही की हत्‍या करने के बाद किया सुसाइड, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग

सपा नेता की भतीजी की शादी में हुए थे शामिल

9 मार्च यानी शनिवार को गढ़ रोड स्थित गोयल कैसल मैरिज होम में एक शादी समारोह था। मैरिज होम में सपा नेता देवेंद्र जाखड़ की भतीजी की शादी थी। उसमें सपा के कई नेताओं ने शिकरत की थी। सपा कार्यकर्ता अंकित यादव भी शादी में शामिल होने गए थे। उनके अलावा सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, विधानसभा अध्यक्ष मंजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर भुर्जी भी वहां पहुंचे थे। अंकित यादव ने आराेप लगाया है क‍ि शादी में आमना-सामना होने पर उसने नमस्‍कार किया तो सपा जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने उनके साथ अभद्रता की। सुबोध नागर ने उनकी छवि को सोशल मीडिया पर धूमिल करने की बात कही। आरोप है क‍ि इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने उससे मारपीट की। आरोप है क‍ि मंजीत ने जिलाध्यक्ष की रिवाॅल्वर से उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही क‍ि वह बच गया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: नवविवाहिता बहन को अपने ही चचेरे भाई के साथ देख आगबबूला हुआ बड़ा भाई और फिर…रिश्तों को शर्मसार करने वाला खुलासा

सपा जिलाध्‍यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

सपा कार्यकर्ता अंकित यादव ने मामले में थाना देहात में तहरीर देकर तीनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है क‍ि समारोह में थोड़ी सी बहस हुई थी।

Home / Hapur / सपा नेता ने अपने ही कार्यकर्ता पर चला दी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो