25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: शीदी के चार दिन बाद पति की हुई हत्या, उसके बाद नवविवाहिता अपने ही चचेरे भाई के करने लगी कुछ ऐसा कि आगबबूला हुआ बड़ा भाई और फिर…

-नवविवाहिता की गोली मार कर भाई ने कर दी हत्या-प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या -आरोपी महिला को भाई ने खेत में ले जाकर गोली मार दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 Mar 2019, 11:24 AM IST

muzaffarnagar

muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता की हत्या एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक ओर शादी के चार दिन बाद जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप था। वहीं कुछ ही घंटों बाद आरोपी पत्नी की उसके ही भाई ने गोला मार कर मौत की नींद सुला दी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या-

दरअसल मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के रहने वाले सुमित नाम के एक युवक ने रविवार को थाना तितावी में पहुंचकर अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी के इकाबाले जुर्म से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बहन के हत्यारोपी सुमित को लेकर पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां मृतका युवती का शव पड़ा था। आरोपी ने कहा 4 दिन पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। लेकिन रिश्ते में उसके चचेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर दी। जबकि हैप्पी का एक चेहरा भाई उस घटना में घायल हो गया था जिसका इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।

गांव में इज्जत खराब होने पर भाई ने कर दी हत्या-

वहीं बहन ने गलत संबंधों के कारण अपने अपने पति की हत्या करने से गांव में लोग तरह तरह की बातें बनाने लगे थे। इसलिए आरोपी युवक ने अपनी बहन की भी हत्या कर दी। आपको बता दें कि 28 फरवरी को जनपद मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी हैप्पी की शादी गांव हैदर नगर में शिवानी पुत्री आजाद के साथ हुई थी। मगर शिवानी के अपने ही चचेरे भाई अनुज पुत्र रणवीर से अवैध संबंध के चलते, हैप्पी से रिश्ता पसंद नहीं था। जिस कारण उसने अपने प्रेमी अनुज के साथ मिलकर अपने पति को शादी के मात्र 4 दिन बाद ही अपने गांव बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालाकि इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल-

आरोपी सुमित ने बताया कि घटना के खुलासे के तुरंत बाद हत्यारोपी नवविवाहिता को उसका मौसेरा भाई सुमित खेतों की ओर ले कर गया। सुमित का कहना है कि शिवानी को पता था कि अब उसकी हत्या होने वाली है, लेकिन फिर भी सुमित के साथ खेत में चली गई जहां सुमित ने तमंचे से गोली मारकर शिवानी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग