हापुड़। जनपद हापुड़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झूठी शान की खातिर एक युवती को उसके परिजनों ने ही मौत के घाट उतार दिया। युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से जांच के लिए कुछ सैंपल लिए हैं।