लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला व पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर अब पोस्टर बाजी शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ में इसको लेकर वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर मंगलवार को किसी ने पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पोस्टर में दोनों घोटालों के जिक्र के साथ ही पीएम मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वीवीआईपी लोगों की तस्वीरें भी छपी हुई है। जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसने आनन-फानन में यह सभी पोस्टर तुरंत हटवाए। पोस्टर लगाने वाले की तलाश जारी है।