Pankaj Chaudhary Statement on Voter List Campaign: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में 3 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि, पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर सक्रिय होकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची सुधार के कार्य में भाजपा पूरा सहयोग कर रही है।