21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / लखनऊ में चल रहे 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी, मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी

लखनऊ में चल रहे 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी, मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी

PM Narendra Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 21 Nov 2026, 6:49 PM IST

PM Narendra Modi Lucknow Visit, Kaushal Deekshant Samaroh, CM Yogi Adityanath

पीएम मोदी ने लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा (PC: ANI)

PM Modi Lucknow 5th National Kaushal Deekshant Samaroh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल हुए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे लखनऊ पहुंचे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे लखनऊ लौट आए। उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने लिखा कि, विकास और विरासत की समृद्ध धरा उत्तर प्रदेश में आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

खबर पर अपडेट जारी है...