सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों के प्रति भाषा को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और बिना नाम लिए सपा नेता आजम खान के बहाने भी तंज कसा है।