लखनऊ. उत्तर प्रदेश के शराब (Liquor) विक्रेताओं के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की बैठक में देसी, अंग्रेजी और बीयर (Beer) के फुटकर लाइसेंसी विक्रेताओं के मासिक कोटा उठाने की अनिवार्यता में ढील देने के साथ ही माल की निकासी की अनिवार्यता में भी छूट दी गयी है। मई माह में शराब व बीयर की फुटकर बिक्री में आई भारी गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब इन दुकानदारों ने बीते माह जितनी बिक्री की होगी, उसी को वास्तविक कोटा (Retailers Quota) माना जाएगा।