हापुड़

शादी होने के बाद दो बहनों ने पतियों को बताया अपने पिता का ऐसा सच, थाने तक पहुंच गया मामला- देखें वीडियो

Highlights

शादी के बाद पतियों संग थाने पहुंच गई दोनों बहन
पुलिस ने बहनों की शिकायत पर माता-पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़Sep 13, 2019 / 12:50 pm

Nitin Sharma

हापुड़। जिले में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक ऐसा मामला सामने साया है। जिसे सुनकर हर किसी माता-पिता जैसे पवित्र रिश्तों से भी विश्वास उठ जाये। इसकी वजह कलयुगी सौतेले पिता पर दो बेटियों ने सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपह है कि विरोध करने पर आरोपी पिता उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। वही मां से शिकायत करने पर भी उसने आरोपी पिता से उन्हें बचाने की जगह उसी का साथ दिया। शादी होने के बाद पतियों संग नये जीवन का शुरूआत करने के दौरान दोनों बहनों ने आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गये। इतना ही नहीं दोनों बहनों के पति उन्हें साथ लेकर सीधा थाने पहुंच गये। जहां उन्होंने अपनी शिकायत दी।

ससुराल से नहीं मिले सिर्फ इतने रुपये तो घर में पत्नी और बच्चों को बंद कर होमगार्ड जवान ने लगा दी आग, दिखा खौफनाक नजारा

बेटियों के शादी के बाद पिता ने फिर की थी ऐसी हरकत

जानकारी के अनुसार, दो बहनों ने अपने सौतेले पिता पर सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पिता उन्हें प्रताडि़त करता था। जब उन्होंने इसकी जानकारी मां को दी तो कलयुगी मां ने भी सौतेले पिता का ही साथ दिया। कुछ समय पहले ही दोनों बहनों की शादी हो गई। शादी के बाद भी सौतेला पिता उन पर गंदी नियत रखता था। जब पिता ने उन्हें दोबारा शिकार बनाना चाहा, तो दोनों ने अपने पतियों को आपबीती सुनाने के साथ ही कलयुगी पिता की दरिंदगी बताई। जिसके बाद दोनों अपनी शिकायत लेकर सीओ के पास पहुंची। और मामले की शिकायत एएसपी से की। मामला सामने आने के बाद एएसपी ने पीडि़ताओं को थाने में भेज दिया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिये।

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी महिला और चंद मिनटों में ऐसे हो गई मौत

आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

वहीं इस मामले में डीएसपी राजेश सिंह का कहना है की बेटी ने अपने सौतेले पिता पर रेप का आरोप लगाया है और अपनी मां पर भी इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पिता और माता दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.