
हापुड़। सूबे में कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी की पुलिस भी कोशिश में लगी है। वहीं अब हापुड़ में क्राइम ग्राफ कम करने और लोगों की सुविधा को देखते हुए तीन नए थाने स्थापित किए जाएंगे। थाने की स्थापना के लिए प्रशासन ने जमीन भी देख ली है। तीनों नए थानों को मॉडल थाने के रूप में स्थापित किया जाएगा।
दरअसल 2011 में बसपा के शासनकाल में हापुड़ को जिला घोषित किया गया था। मौजूदा समय में जिले में नौ थाने हैं। लेकिन जिले की बढ़ती आबादी को देखते हुए अब थाना देहात, बाबूगढ़ और धौलाना थाना क्षेत्र में आने वाले कुछ इलाकों को नए थाने से जोड़ा जाएगा। इसे लेकर हापुड़ एसपी ने बताया कि इनमें से एक थाना राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर बनाया जाएगा। दो अन्य थानों के लिए जमीन चिह्रिंत करने की प्रक्रिया जारी है। जमीन का चिह्रींकरण करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया है। जमीन चिह्रिंत कर जल्द ही पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि नए थानें में फरयादियो के लिए बैठने की सुविधा भी रहेगी। वहीं लोगों को भी थाने पहुंचने में आसानी होगी।
Updated on:
29 Aug 2019, 3:39 PM IST
Published on:
29 Aug 2019, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.