31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू हुआ वायरल, महज पांच दिन में चली गई एक गांव में छह जानें

जिले में वायरल बेकाबू हो गया है। हर गांव में इस समय वायरल का कहर है। विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक गांव में पांच दिन के भीतर 6 लोगों की वायरल से मौत हो चुकी है। गांव में दहशत का माहौल छाया हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Oct 2021, 4:37 PM IST

bhukhar.jpg

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव में वायरल बेकाबू हो चुका है। गांव नली हुसैनपुर में महज पांच दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे मातम छाया हुआ है। वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस गांव में हर घर के भीतर वायरल का मरीज भर्ती है। हालात ये है कि गांव में झोलाछाप चिकित्सकों के यहां भारी भीड़ लग रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की नींद छह मौतों के बाद टूटी है।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के बाद से दुकान न चलने से परेशान किराना व्यापारी ने सीने से तमंचा सटाकर मारी गोली

पिछले कुछ महीने तक लोग कोरोना संक्रमण से लड़ रहे थे। कोरोना संक्रमण का असर कम हुआ तो लोगों को वायरल और डेंगू जैसे बुखार ने जकड़ लिया। निजी अस्पतालों में मरीज को भर्ती करने के लिए बेड तक कम पड़ गए हैं। जिले के हर गांव में वायरल के सैकड़ों मरीज घर पर पड़े हुए हैं।

गांव नली हुसैनपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है। यहां पर वायरल का और भी बुरा हाल है। इस गांव में ऐसा कोई घर नहीं बचा जहां बुखार का मरीज न हो। ग्रामीणों का दावा है कि 150 से अधिक मरीज बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी मरीजों में एक ही समानता है कि उनकी ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं।

बुखार से मौतें होने के मामले में ग्रामीणों ने बैठक भी की, इसमें पूर्व प्रधान मनोज चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों की घर पर जांच भी नहीं हो रही है। जल्द राहत नहीं मिली तो डीएम से शिकायत की जाएगी। गांव निवासी दीपक, गजराज सिंह, भिकारी लाल शर्मा, परवीन, अंगूरी, श्रीनिवास आदि की मौत वायरल से हुई है।

गांव में फैल रहे बुखार से जवान लोगों की भी मौत हो रही है। दीपक की उम्र महज 25 साल है जिसका 3 साल का एक बेटा है, दीपक की मौत से पूरा परिवार संकट में पड़ गया है। उसके पिता देवेंद्र सिंह की हालत भी खराब है। वहीं, 39 वर्षीय गजराज का बेटा भी छोटा है, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तीन दिन पहले जांच कराई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना था कि यदि रिपोर्ट पॉजिटिव है तभी मरीजों को बताया जाता है। जबकि मरीजों का यह कहना था कि उन्हें रिपोर्ट की जानकारी तो अवश्य मिलनी चाहिए।

सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि गांव में टीम भेजी गई है। लोगों का सतर्क रहने के साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखने को भी कहा गया है। वायरल पीड़ित हर मरीज की जांच के बाद दवाई दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी में डूबे, युवकों के शव मिले