scriptदर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत | big accident at harda one dead three injured | Patrika News
हरदा

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत

छीपानेर रोड पर हुआ Accident

हरदाFeb 10, 2020 / 10:34 am

दीपेश तिवारी

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत

हरदा। छीपानेर रोड पर संस्कार स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने से आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान इनमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार क्रमांक एमएच-12 जेजेड 1284 का चालक छीपानेर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान रविवार शाम करीब 5 बजे उसने संस्कार स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी-09 वीबी 7504 और एमपी-47 एमके 6759 को सामने से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन तथा दूसरी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 100 के पायलट पीयूष विश्नोई और आरक्षक दीपक इवने ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों बाइक को भी खासा नुकसान पहुंचा।
इस दौरान अशोक पिता अमरसिंह गोंड (45) निवासी गोंदागांव कला, अखिलेश पिता रामदयाल (40) और मनोहर पिता हरिसिंह (48) निवासी मुंडारा कला थाना सिवनी मालवा तथा दूसरी बाइक का चालक जितेंद्र पिता दिलीप पाटिल (28) निवासी खंडवा गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जीजा की मौत, दोनों साले गंभीर घायल : पुलिस ने बताया कि अशोक अपने भाई अखिलेश के साथ जीजा मनोहर को लेने हरदा आया था। वापस लौटने के दौरान वे दुर्घटना का शिकार हो गए। इलाज के दौरान मनोहर की मौत हो गई। अशोक व अखिलेश गंभीर घायल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र छीपानेर रोड पर किसी काम से जा रहा था। वह भी दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया।
इधर, यहां हमेशा रहता है वाहन दुर्घटना का अंदेशा…
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका हरदा द्वारा शहर में सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण तो कराया जाता है, लेकिन दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सावधानी नहीं बरती जाती। इसके चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसी तरह का मामला जोशी कॉलोनी में भी है। यहां सड़क के बगल से नाला बहता है।
सड़क निर्माण होने के बाद से वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार से वाहन निकलने के दौरान क्रांसिंग में हमेशा दुर्घटना का अंदेशा रहता है। एक बार यहां कार नाले में गिर गई थी। गनीमत रही दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। नागरिकों ने सड़क के किनारे दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
एसपी बंगले के सामने भी यही स्थिति
बायपास रोड पर एसपी बंगले के सामने भी इसी तरह की स्थिति है। यहां नाले से सटकर सड़क बनी हुई है। वाहनों को तवा कॉलोनी की ओर मोडऩे के दौरान हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। शहर में अन्य कई ऐसे स्थान हैं जहां यही स्थिति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो