scriptDrowning Accident: अमावस्या पर नहाने गए चार युवक नर्मदा नदी में डूबे, एक की लाश मिली | harda Drowning Accident; Four Drown While Bathing In narmada River | Patrika News
हरदा

Drowning Accident: अमावस्या पर नहाने गए चार युवक नर्मदा नदी में डूबे, एक की लाश मिली

टिमरनी थाना क्षेत्र के लछौरा घाट की घटना, खिरकिया तहसील के बावडिय़ा गांव के 11 लोग गए थे स्नान करने…।

हरदाOct 16, 2020 / 05:35 pm

Manish Gite

photo_2020-10-16_17-02-57.png

harda Drowning Accident

हरदा। टिमरनी तहसील के लछौरा गांव में नर्मदा स्नान के लिए गए चार युवक डूब गए। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 लोग स्नान के लिए आए थे। इनमें से छह नहाकर बाहर आ चुके थे, वहीं पांच स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे डूबने लगे।

 

शोर सुनकर नाविक तत्काल वहां पहुंचा और एक युवक को बचा लिया। बताया जाता है कि घाट पर मौजूद उनके साथी युवकों को बचाने के लिए नर्मदा में कूद रहे थे, हालांकि उन्हें रोका गया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई।

 

प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे तक सुरेंद्र पिता निर्भय सिंह (22) व राहुल पिता सोहन सिंह (30) के शव बरामद कर लिए गए। रोहित पिता नर्मदा प्रसाद (30) एवं महेंद्र पिता भागवत सिंह (22) (सभी निवासी बावडिय़ा तहसील खिरकिया) की तलाश जारी है।

harda.png

 

स्नान पर प्रतिबंध के बावजूद घाट पर जुटे लोग

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने नर्मदा में स्नान पर प्रतिबंध लगाया है। हंडिया में तो पुलिसकर्मी तैनात कर लोगों को रोका गया, लेकिन अन्य छोटे घाटों पर रोकटोक नहीं हुई। बताया जाता है कि उक्त 11 लोग जहां स्नान के लिए गए थे वहां से रेत खनन होता है। गहराई का अंदाजा न होने से एक के बाद एक वे डूबते गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो