हाइवे किनारे टिकाया होर्डिंग:
राठी पेट्रोल पंप से नई सब्जी मंडी हाेते हुए हाइवे बीच शहर से गुजरता है। अंबेडकर चौक पर पहले ट्रैफिक सिग्नल लगा हुआ था,अब वह बंद है। रविवार को योजना के प्रचार का होर्डिंग बिजली के खंभे के सहारे ही टिका दिया गया,जिससे भारी वाहनों के बाजू से छोटे वाहनों के आमने सामने से गुजरते समय अनहोनी की आशंका बढ़ गई। कुछ देर बार होर्डिंग हवा में गिरकर जिला सहकारी बैंक के दीवार से जा टिका।