28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के मतदान से पहले बसपा को झटका, मायावती के करीबी रहे पूर्व IPS प्रेम प्रकाश भाजपा में शामिल, कौन हैं ये?

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने बसपा को तगड़ा झटका दिया है। मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले रिटायर्ड IPS ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आइए जानते हैं कौन हैं प्रेम प्रकाश?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 May 2024, 2:27 PM IST

UP Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के मतदान से पहले बसपा को झटका, मायावती के करीबी रहे पूर्व IPS प्रेम प्रकाश भाजपा में शामिल

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होते ही सभी राजनीतिक दलों ने छठे और सातवें चरण की सीटों को लेकर गुणा-गणित शुरू कर दिया है। इसी बीच भाजपा ने बड़ी चाल चल दी है। इसके तहत भाजपा ने पूर्वांचल में गहरी पैठ रखने वाले और मायावती के बेहद खास माने जाने वाले पूर्व IPS अधिकारी प्रेम प्रकाश को पार्टी की सदस्यता दिलाकर बसपा को तगड़ा झटका दिया है। वे वही IPS अधिकारी हैं। जो पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लेकर आए थे। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रिटायर्ड आईपीएस प्रेम प्रकाश को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की चाल से बसपा को लगा झटका

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण के मतदान से पहले भाजपा ने बसपा के खिलाफ बड़ी चाल चली है। इसके तहत यूपी की पूर्व सीएम मायावती के करीबी अफसरों में गिने जाने वाले रिटायर्ड IPS अधिकारी प्रेम प्रकाश को पार्टी में शामिल कराया गया है। बसपा सरकार के दौरान प्रेम प्रकाश को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता था।

यह भी पढ़ेंः रायबरेली और अमेठी में टूट रहा कांग्रेस का अभेद्य किला? जानें राहुल-स्‍मृति की सीट का पूरा गणित

जब प्रेम प्रकाश कानपुर जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस समय एनकाउंटर में उन्होंने 67 आरोपियों को गिरफ्तार कराया था। प्रेम प्रकाश ने साल 2019 में सीएए विरोधी आंदोलन में भी कानपुर में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। तीन साल पहले जब मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाया जाना था। तब भी उन्हें ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कौन हैं पूर्व IPS प्रेम प्रकाश?

मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व IPS प्रेम प्रकाश दिल्ली के रहने वाले हैं। वह 1993 बैच के आईपीएस हैं। बीटेक के बाद पुलिस मैनेजमेंट में MD कोर्स करने वाले प्रेम प्रकाश आगरा, मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। प्रेम प्रकाश ने साल 2009 में राजधानी लखनऊ में DIG पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश को कार्यकाल के दौरान कार्यकाल के दौरान पीएम-26/01/11, डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर-15/08/2018, डीजी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड -15/08/2019, डीजी कमेंडेशन डिस्क प्लैटिनम-26/01/2022 सम्मान भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ेंः पांचवें चरण के मतदान के बीच पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर का वीडियो वायरल, जानें मामला

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 25 मई को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 6वें चरण के चुनाव में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ ,फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती,संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में 25 मई को वोटिंग होगी। मंगलवार को पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है।

पार्टी की नीतियों के जरिये राष्ट्रहित में काम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि आगामी चरण के चुनावों में भाजपा चार सौ पार पहुंचने जा रही है। वहीं भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने कहा "अब मुझे देश का कर्ज उतरने का मौका मिला है, जिसे देश सेवा के जरिये मैं पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है।" सदस्यता लेने के बाद पूर्व आईपीएस ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।