28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neeraj Shekhar Video: पांचवें चरण के मतदान के बीच पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर का वीडियो वायरल, जानें मामला

Neeraj Shekhar Video: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत सोमवार को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह आदर्श आचार संहिता की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 20 May 2024, 7:24 PM IST

Ballia Lok Sabha Result 2024

Ballia Lok Sabha Result 2024

Neeraj Shekhar Video: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर जनसभा के बाद महिलाओं को साड़ी बांटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने आदर्श संहिता का उल्लंघन करते हुए करीब सौ महिलाओं को साड़ियां बांटी हैं।

वीडियो बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव का बताया जा रहा है। बलिया पुलिस का कहना है कि इस मामले की एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफएसटी टीम से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः रायबरेली और अमेठी में टूट रहा कांग्रेस का अभेद्य किला? जानें राहुल-स्‍मृति की सीट का पूरा गणित

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा "जनता भी‌ बिकाऊ है। अपने हक को एक साड़ी में बेच देगी। उसके बाद इस साड़ी के बदले उनके हक छीनकर नेता कई गुना ज्यादा कमाई करेगा।"

वहीं कृष्‍ण मोहन यादव नाम के एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा " इनके लिए खुला छूट है चुनाव आयोग सिर्फ विपक्षी पार्टियों के लिए ही आंख खोल करके बैठा है बाकी के लिए पट्टी बांध लिया है।" अनूप कुमार नाम के एक अन्य यूजर्स ने लिखा "सत्ता रूढ़ दल के लिए आचार संहिता का कोई अस्तित्व ही नहीं है, जो मर्जी वो करवा लो इनसे, और प्रशासन तथा चुनाव आयोग पता नही कौन सी निद्रा में है।" इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ेंः 50 लाख के खेल में नपे एम्स के दो डॉक्टर, टेलीग्राम पर करते थे ये काम, एसओजी की कार्रवाई से मचा हड़कंप