scriptमुख्य नहर में पानी बढ़ा, टेल क्षेत्र का छूटे रकबे में सिंचाई पूर्ण होगी | Increase water in main canal | Patrika News
हरदा

मुख्य नहर में पानी बढ़ा, टेल क्षेत्र का छूटे रकबे में सिंचाई पूर्ण होगी

चेन क्रमांक 3008 पर बढ़ा 600 क्यूसेक पानी

हरदाFeb 13, 2019 / 10:31 pm

sanjeev dubey

patrika

Increase water in main canal

हरदा. तवा कमांड के टेल क्षेत्र में गेहूं फसल को तीसरा पानी देने से छूटे किसानों के लिए अच्छी खबर है। उनकी मांग और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बुधवार शाम से चेन क्रमांक 3008 (उंद्राकच्छ) पर करीब 6 00 क्यूसेक पानी बढ़ गया है। यानि लेफ्ट ब्रांच केनाल, हंडिया ब्रांच केनाल तथा माचक उपनहर से जुड़े उन किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है, जिनकी फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। ज्ञात हो कि मुख्य नहर में 10 फरवरी से पानी का बहाव कमजोर पडऩे लगा था। यहां 2000 क्यूसेक के उलट जलस्तर 500 तक पहुंच गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 8 00 क्यूसेक तक किया गया। इस बीच आम किसान यूनियन, भारतीय किसान संघ सहित अन्य संगठनों ने नहर संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की थी। टिमरनी में तो किसान धरने पर तक बैठ गए थे। इसके बाद कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। किसानों ने भी अधिकारियों से चर्चा कर अपनी बात रखी। हरदा संभाग के कार्यपालन यंत्री आरपी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम की स्थिति में मुख्य नहर पर जिले को १३९७ क्यूसेक पानी मिला। इसमें से ६६५ क्यूसेक एलबीसी में ७३२ क्यूसेक एचबीसी में छोड़ा गया।
नहर के रास्ते तवा बांध तक गए थे किसान
जल उपभोक्ता संथाओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नहर के रास्ते तवा बांध तक यह देखने गया था कि जिले को पानी क्यों नहीं मिल रहा। बाजनिया संथा अध्यक्ष दीपचंद नवाद, रिजगांव संथा अध्यक्ष दिनेश लेगा, कमल रातुगाल, ओम पटेल आदि ने बताया कि इटारसी तथा सिवनी मालवा संभाग की नहरों में जरुरत से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इससे अधिकारियों के इस झूठ से पर्दा उठा कि बांध से पानी बंद किया गया है। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जिले को पानी देने की मांग की थी।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला
इधर, बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एस. विश्वनाथन से मुलाकात कर टेल क्षेत्र में सिंचाई की समस्या से अवगत कराया। राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहन विश्नोई, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविशंकर शर्मा व कांग्रेस जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने किसानों को नहर का पानी उपलब्ध कराने की मांग की थी। कलेक्टर से मुलाकात के बाद कांग्रेसियों ने खेतों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति को देखा।

Home / Harda / मुख्य नहर में पानी बढ़ा, टेल क्षेत्र का छूटे रकबे में सिंचाई पूर्ण होगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो