Rajasthan road accident : जयपुर। राजधानी जयपुर के निकटवर्ती जमवारामगढ़ में दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो एसयूवी गाड़ियों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया।