पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा। इस दिन बीकानेर संभाग, अजमेर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और फलोदी में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।