मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का असर भी दिखाई देने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर रहने से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बच्चों में भी मौसमी बीमारियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में चिकित्सक बदलते मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।