11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के समदड़ी-भीलड़ी रूट पर फर्राटा भरेंगी ट्रेनें: 100 नहीं अब इतनी स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे ने समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 KM ट्रैक नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इस रेलखंड पर 100 किमी में ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:17 PM IST

Samdari Bhildi railway track upgrade

Samdari Bhildi railway track upgrade. Photo- Patrika

जालोर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। इस रेलखंड पर 220 किलोमीटर का ट्रैक रिन्यूवल (टीआरआर) कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य मार्च 2025 में स्वीकृति मिलने के बाद मात्र 19 माह की अवधि में पूरा किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि जोधपुर मंडल का समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड महत्वपूर्ण रेलमार्ग है, जो सीसी+8+2टी डबल स्टैक कंटेनर परिचालन मार्ग है। इस रेलखंड पर पूर्व में 52 केजी रेल लगी हुई थीं, जिन्हें भारी क्षमता वाले परिचालन के अनुरूप सुदृढ़ करने के लिए 60 केजी रेल से बदलने का कार्य स्वीकृत किया गया था। इसके तहत संपूर्ण ट्रैक का नवीनीकरण किया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत 8 गर्डर पुलों पर सभी ब्रिज चैनल स्लीपरों एवं रेलों का नवीनीकरण किया गया, जिनमें 2 महत्वपूर्ण पुल भी शामिल हैं। साथ ही पुलों के एप्रोच को मजबूत करने के लिए चौड़े बेस वाले स्लीपर लगाए गए। इसके अतिरिक्त 16 यार्डों में संपूर्ण टर्नआउट नवीनीकरण एवं थ्रू टर्नआउट स्लीपर नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया है।

शेष 12 यार्डों में यह कार्य फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेलपथ पर 4,000 कैजुअल स्लीपरों का नवीनीकरण भी किया गया है। इसी प्रकार 16 यार्डों में एसईजे का संपूर्ण नवीनीकरण किया गया है तथा शेष 12 यार्डों में यह कार्य फरवरी 2027 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 2 पुलों पर आरएसआई अध्ययन करवाकर एलडब्ल्यूआर का विस्तार किया गया, जिससे फ्री ज्वाइंट समाप्त करने में सफलता मिली है।

रेल पथ टीक्यूआई 106.20 हो गया

रेलपथ नवीनीकरण के परिणामस्वरूप रेलखंड की गुणवत्ता एवं संरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा रेलखंड का टीक्यूआई (ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स) बढकऱ 106.20 हो गया है, जो भारतीय रेल में सर्वोच्च स्तर है।

गति सीमा 110 किमी प्रतिघंटा हुई

इसके साथ ही इस रेलखंड पर 100 किलोमीटर में ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। शेष 120 किलोमीटर रेलखंड पर भी गति बढ़ाने का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड के 220 किलोमीटर ट्रैक नवीनीकरण कार्य का निर्धारित समय में पूरा होना रेलवे की बेहतर कार्ययोजना, तकनीकी दक्षता एवं विभागीय समन्वय का परिणाम है। इससे रेलपथ की मजबूती, गुणवत्ता एवं संरक्षा में वृद्धि होने के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण डबल स्टैक कंटेनर मार्ग पर सुरक्षित एवं सुचारू रेल परिचालन को भी मजबूती मिलेगी।