8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर को एक और सौगात: 21 करोड़ से हाईटेक बनेगा यह रेलवे स्टेशन, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को मिलेगा फायदा

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन के बाद अब कनकपुरा स्टेशन का कायाकल्प होगा। 21 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक। रेलयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

image

देवेंद्र सिंह राठौड़

•

Updated: 8 Nov 2026, 1:18 PM IST

Kanakpura railway station Jaipur

Kanakpura railway station. Photo- Patrika

देवेंद्र सिंह राठौड़

जयपुर जंक्शन पर बढ़ते यात्रीभार और आउटर पर ट्रेनों के इंतजार का दबाव कम करने के लिए रेलवे शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित कनकपुरा स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित करेगा। खातीपुरा (ईस्टर्न गेटवे) की तर्ज पर इसे जयपुर का 'वेस्टर्न गेटवे' बनाने का प्लान तैयार किया गया है। इस पर 21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि, जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा।

इसलिए इस स्टेशन का विकसित करने की जरूरत

दरअसल, कनकपुरा स्टेशन वैशाली नगर, खातीपुरा, कालवाड़ रोड, सिरसी रोड, भांकरोटा और बिंदायका सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक स्थित है। इसके बावजूद यहां वर्षों से यात्री सुविधाओं का अभाव रहा है। वर्तमान में यहां से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन ठहराव महज 16 ट्रेनों का है। अब जयपुर मंडल ने विकास का पूरा प्लान उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

जंक्शन पर कम होगा यात्री भार

खातीपुरा से नई और स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से जयपुर जंक्शन का दबाव कम हुआ है। इसी तर्ज पर अब कनकपुरा को विकसित किया जाएगा। इससे जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

कनकपुरा: दस गुना से अधिक बढ़ेगी यात्री क्षमता

वर्तमान में कनकपुरा स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 2500 यात्रियों का आवागमन होता है। विकास के बाद यात्री क्षमता दस गुना से अधिक करने का लक्ष्य है। अभी यहां 16 ट्रेनों का ठहराव है।

21 करोड़ से बनेगी नई बिल्डिंग, लिफ्ट-एस्केलेटर भी लगेंगे

स्टेशन पर नई बिल्डिंग के साथ फस्र्ट और सेकंड एंट्री बनाई जाएगी। एसी व सामान्य प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, बाउंड्रीवॉल, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग विकसित की जाएगी।

इधर, ढेहर के बालाजी स्टेशन पर बनेगी सेकंड एंट्री

जयपुर-सीकर रेलमार्ग स्थित ढेहर के बालाजी स्टेशन पर भी सेकंड एंट्री और नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें बुकिंग कार्यालय, पार्किंग और वेटिंग एरिया विकसित होंगे। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

कनकपुरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी का मुददा राजस्थान पत्रिका ने उठाया था। जिसमें स्टेशन पर अधूरी व्यवस्थाओं से हो रही परेशानियों से रू-ब-रू करवाया था। जिसके बाद अब रेलवे ने इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार का निर्णय लिया है।

फैक्ट फाइल : कनकपुरा प्रोजेक्ट

  • अनुमानित लाग: 21 करोड़ रुपए
  • वर्तमान यात्रीभार: करीब 2500 प्रतिदिन
  • लक्ष्य क्षमता: 10 गुना से अधिक
  • मौजूदा ठहराव: 16 ट्रेनें
  • प्रमुख रूट : अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर और अहमदाबाद

कनकपुरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों का प्लान मंडल ने मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में यह नई सौगात मिल जाएगी। इसके विकसित होने से कनकपुरा से नई ट्रेनों का संचालन, विस्तार और ठहराव बढ़ेंगे।

  • अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे