9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Road Accident: भीषण हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों सहित 4 की मौत, मातम में बदली दीपावली की खुशियां

Jalore Road Accident: राजस्थान के जालोर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों सहित चार की मौत हो गई। दीपावली की खुशियां मनाने घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 9 Nov 2026, 7:28 AM IST

Jalore Road Accident

सांचौर में सड़क हादसा।(फोटो सोर्स: Patrika File)

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों सहित चार की मौत हो गई। दीपावली की खुशियां मनाने घर लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसा सांचौर थाना क्षेत्र में धानता गांव के पास रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर घायल महिला ने पालनपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सांचौर थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि बाइक सवार चारों लोग दीपावली मनाने अपने घर पर जा रहे थे। इसी दौरान धानता गांव के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार जीयाराम धेतरवाल (65) निवासी पुर, रामलाल सियाक (50) निवासी डावल और 8 वर्षीय कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला शामी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ससुर, पिता और बेटे के साथ घर लौट रही थी शामी

हादसे में शामी के ससुर जीयाराम, पिता रामलाल और 8 वर्षीय बेटा कुलदीप शामिल हैं। शामी इन तीनों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर पुर जा रही थी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शामी गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सांचौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में गुजरात के पालनपुर रेफर कर दिया। पालनपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

हादसे के बाद धानता गांव के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सांचौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान मौके पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने को लेकर भी सवाल उठे। तीन मृतकों के शव सांचौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। दीपावली के त्योहार पर चार लोगों की मौत से दो परिवारों में मातम छा गया। ​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।