केंद्र सरकार की इस योजना के तहत राज्यों को पूंजीगत निवेश बढ़ाने और प्रशासनिक-आर्थिक सुधारों के लिए 50 वर्षों का ब्याज मुक्त ऋण वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है। इस योजना के सातवें वर्ष यानी 2025-26 के दौरान राजस्थान को 10,547.88 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अब वर्ष 2026-27 में यह राशि बढ़कर लगभग 11,556 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जिससे राज्य के विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।