scriptउफनाती नदियों से घिरे इलाकों में पहुंचे DM और SP ने देखा बाढ़ का मंज़र | Hardoi SP and DM visit flood affected areas | Patrika News
हरदोई

उफनाती नदियों से घिरे इलाकों में पहुंचे DM और SP ने देखा बाढ़ का मंज़र

डीएम पुलकित खरे ने अफसरों की लगाई क्लास, कहा बाढ़ चैकियों एवं गांवों में बढ़ने वाले पानी पर विशेष नजर रखी जाये.

हरदोईSep 04, 2018 / 10:13 pm

Abhishek Gupta

DM in flood area

DM in flood area

हरदोई. जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियर्दशी ने शाहाबाद सम्पूर्ण दिवस के बाद ब्लाक शाहाबाद के बाढ़ग्रस्त ग्राम उमरिया कैथानी तथा हरपालपुर ब्लाक के ग्राम गोरिया का निरीक्षण किया। उमरिया कैथानी के निरीक्षण में उप जिलाधिकारी शाहाबाद ने बताया कि गांव के चार घर गर्रा नदी में समा गये थे। उन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। बाढ़ राहत कोष से 95-95 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी गयी है। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों में सबसे एक-एक कर DM ने मुलाकात करते हुए बात की और उनका हालचाल लेने के साथ मिलने वाली सहायता के बारे में पूछा। बाढ़ के दर्द में डूबे एक बुजुर्ग से DM पुलकित खरे ने कहा – दादा कोई दिक्कत तो नही, चिंता मत करिए। हम सभी आप सभी के साथ है। हर संभव मदद होगी। यह सुन बुजुर्ग की आँखे छलक उठी।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कानूनगों एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्राम वासियों को हर सम्भव मदद दी जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा जाये। उन्होंने गांव के कोटेदारा को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय से मिट्टी तेल राशन, नमक एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए। DM पुलकित खरे ने एमओआईसी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवायें वितरित की जाये। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों के जानवरों का टीकाकरण कराने के साथ ही चारे की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
गोरिया के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने गांव वासियों से कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर जाये और उन्हें शासन की ओर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ चैकियों एवं गांवों में बढ़ने वाले पानी पर विशेष नजर रखी जाये और समय-समय पर ग्रामवासियों को जागरूक भी करते रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एसकेरावत, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, उप कृषि निदेशक डा आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य सभी अधिकारी आदि मौजूद रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो