scriptलोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने शहर अध्यक्ष को हटाया, इन्हें सौंपी कमान | BJP changed city president hathras latest news in hindi | Patrika News
हाथरस

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने शहर अध्यक्ष को हटाया, इन्हें सौंपी कमान

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कमेटी भी घोषित कर दी गई है।

हाथरसOct 12, 2018 / 08:30 pm

Bhanu Pratap

BJP

BJP

हाथरस। लोकसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने शहर अध्यक्ष को हटा दिया है। भाजपा शहर कमेटी की कमान अब युवा एवं तेजतर्रार नेता मोहन पंडित को सौंपते हुए शहराध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं इनके साथ शहर महामंत्रियों के पद में भी फेरबदल किया है। अशोक गोला को पुनः शहर महामंत्री बनाया गया है। विवेक वाष्र्णेय को भी शहर महामंत्री घोषित किया है।
मूलचन्द्र को नई जिम्मेदारी

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला प्रभारी अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने उक्त घोषणाएं की हैं। हाथरस नगर कमेटी के अलावा ऐंहन मण्डल का अध्यक्ष ओजवीर सिंह एवं महामंत्री पद पर नागेन्द्र सेंगर व संदीप सिंह तथा सहपऊ मण्डल अध्यक्ष पद पर अंशुल शर्मा व महामंत्री पद पर मनोज चैधरी व दिनेश सिसौदिया को मनोनीत किया है निवर्तमान हाथरस भाजपा शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय को भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक तथा मोहित सिसौदिया को जिला कार्य समिति में सदस्य मनोनीत किया है।
bjp
मंडल अध्यक्ष

इधर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चै.चंद्रवीर सिंह ने मंडल अध्यक्षों के मनोनयन की स्वीकृति के बाद सादाबाद में अंकुश गौड़, सहपऊ में रिंकू बघेल, बिसावर में अजय चैधरी, मुरसान में आदेश चैधरी, हाथरस नगर में युवा नेता जितेंद्र वाष्र्णेय प्रधान, हाथरस देहात में रवि राजपूत, सासनी में सुनील कुमार सेंगर, सिकंद्राराऊ में सचिन पुंढीर को नियुक्त किया है।
जिला कार्यकारिणी

उन्होंने जिला कार्यकारिणी में गोपाल चाहर, बबलू गौतम, दिलीप सेंगर, अंशुल शर्मा, हरस्वरूप माहौर-जिला उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह जादौन व शरद माहेश्वरी-जिला महामंत्री, विशाल कौशिक, गजेंद्र राणा, विशाल चौधरी, रंजीत यादव, शिव प्रताप सिंह, अरविंद दिवाकर-जिला मंत्री, दीपक शर्मा-जिला कोषाध्यक्ष, ध्रुवकांत शर्मा-कार्यालय मंत्री, नीरज गोस्वामी-सह कार्यालय मंत्री, श्याम अग्रवाल-जिला मीडिया प्रभारी, अमन जैन-सह जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि देवेन्द्र सिंह चैहान, अजय भारद्वाज, जितेन्द्र गौड, नीरज उपाध्याय, आमोद राणा, विष्णु कुमार माहौर, देवेन्द्र चौधरी को जिला कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो