scriptयोगी के मंत्री ने नहीं सुनी शिकायत तो महिला ने कहा- भाड़ में जाए ऐसी पार्टी | BJP woman leader create high voltage drama in Minister Upendra Tiwari | Patrika News
हाथरस

योगी के मंत्री ने नहीं सुनी शिकायत तो महिला ने कहा- भाड़ में जाए ऐसी पार्टी

महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है।

हाथरसSep 08, 2017 / 02:44 pm

मुकेश कुमार

BJP woman leader Durgesh Senger

BJP woman leader Durgesh Senger

हाथरस। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है। गुरुवार को हाथरस में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में ऐसा ही देखने को मिला। कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी को पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर हटा दिया। यह सब प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहने पर हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के दो विधायक और एक सांसद भी मौजूद थे।
महिला कार्यकर्ता को धक्का देकर हटाया
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सासनी मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सेंगर ने जिला प्रभारी मंत्री से अपनी जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। जिस पर मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने समय की कमी बताते हुए दुर्गेश सेंगर को वहां से जाने को कह दिया, लेकिन वो मंच के सामने खड़े होकर चीख चीखकर प्रभारी मंत्री व अन्य नेताओं के सामने अपनी बात कहती रहीं। जब वो वहां से नहीं हटीं तो प्रभारी मंत्री के कहने पर भाजपा कार्यकर्ता ने दुर्गेश सेंगर को धक्का देकर वहां से हटा दिया। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की नेता ने कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया।
कार्यक्रम में जमकर किया हंगामा
सुनवाई न होने पर नाराज पीड़ित महिला दुर्गेश सेंगर ने कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। प्रभारी मंत्री के सामने ही उन्होंने कहा कि भाड़ में जाए ऐसा पार्टी। ये मेरा क्या करेंगे। पार्टी से निकाल देंगे। काफी देर तक कार्यक्रम में हंगामा होता रहा। बाद में अन्य नेताओं ने समझा-बुझाकर महिला कार्यकर्ता को शांत कराया। वहीं इस संबंध में जब प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी से पूछा गया तो वो सवालों से बचते नजर आए।
जमीन पर दबंगों का कब्जा
पीड़ित महिला दुर्गेश सेंगर ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस बारे में हर जगह शिकायत की जा चुकी है। एंटी भूमाफिया पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई। कहीं सुनवाई न होने पर वो प्रभारी मंत्री के पास अपनी शिकायत लेकर आईं थी, लेकिन यहां भी नहीं सुनी गई। इतना ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया।

Home / Hathras / योगी के मंत्री ने नहीं सुनी शिकायत तो महिला ने कहा- भाड़ में जाए ऐसी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो