bell-icon-header
हाथरस

बसपा से निलंबित रामवीर उपाध्याय आज करेंगे धमाका, दो बजे का इंतजार

रामवीर उपाध्याय को निलंबित करने के साथ ही बसपा में बगावत शुरू हो गई है। बसपा से इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

हाथरसMay 22, 2019 / 08:53 am

अमित शर्मा

Ramveer Upadhyay

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बसपा में बगावत शुरू हो गई है। बसपा से इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों को रामवीर उपाध्याय के अगले कदम का इंतजार है। वे आज यानी 22 मई, 2018 को धमाकेदार घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Big Breaking: मायावती के खास व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित, मुख्य सचेतक पद से भी हटाया, कई प्रतिबंध लगाए

अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित

लोकसभा चुनाव में अनुशासनहीता और विपक्षी पार्टी के लिए कार्य करने का आरोप लगाते हुए रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित किया गया था। इस बारे में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल ने पत्र जारी किया था। उन्होंने रामवीर उपाध्याय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा विधायक दल के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया है। पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें

रामवीर पर कार्रवाई के बाद बसपा में खलबली, इस्तीफा देने वालों की लगी लाइन, एक साथ कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें

रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित किए जाने की ये है असली वजह

आज बुलाई पत्रकार वार्ता

कल पत्रकार रामवीर उपाध्याय से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं हो सका। रामवीर उपाध्याय ने 22 मई को दोपहर दो बजे हाथरस लेबर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता बुलाई है। आशा की जा रही है कि रामवीर उपाध्याय अपने अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं। वे बसपा की अध्यक्ष मायावती के बारे में कोई खुलासा कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ही अटकलें हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें

जानिए बसपा से निलंबित पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का राजनीतिक सफर

यह भी पढ़ें

रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित करने पर ये बोले जोनल को-ऑर्डिनेटर

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Hindi News / Hathras / बसपा से निलंबित रामवीर उपाध्याय आज करेंगे धमाका, दो बजे का इंतजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.