scriptरामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित करने पर ये बोले जोनल को-ऑर्डिनेटर | Ramveer Upadhyay Suspended from BSP Sunil chittor reaction latest news | Patrika News
आगरा

रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित करने पर ये बोले जोनल को-ऑर्डिनेटर

बहुजन समाज पार्टी ने अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। पार्टी के इस एक्शन पर बसपा के जोनल को-ऑर्डिनेटर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

आगराMay 21, 2019 / 10:35 am

suchita mishra

ramveer upadhyay

ramveer upadhyay

आगरा। बहुजन समाज पार्टी ने अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। साथ ही विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से हटा दिया है। उन पर मुख्य आरोप लोकसभा चुनाव 2019 में विरोधी पार्टी के लिए काम करना है। इस मामले पर बसपा जोनल को-ऑर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के लिए अपील की थी
सुनील कुमार चित्तौड़ ने पत्रिका से कहा- रामवीर उपाध्याय के बारे में जारी किया गया पत्र सही है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वह सही है। आप लोगों के सामने प्रमाण है। एसपी सिंह बघेल से गले मिलते हुए अखबारों ने फोटो छापे थे। अलीगढ़ में प्रेसवार्ता करके भाजपा के लिए अपील की थी। फतेहपुर सीकरी और हाथरस में भी यही किया था।
यह भी पढ़ें
Big Breaking: मायावती के खास व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित, मुख्य सचेतक पद से भी हटाया, कई प्रतिबंध लगाए

मेवालाल गौतम ने जारी किया पत्र
उल्लेखनीय है कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने रामवीर उपाध्याय के नाम एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रामवीर उपाध्याय का कार्य गम्भीर अनुशासनहीनता है। बहुजन समाज पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के सचेतक पद से भी हटाया जाता है। अब बहुजन समाज पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या मीटिंग में भाग नहीं लेंगे और न ही आमंत्रित किया जाएगा।

Home / Agra / रामवीर उपाध्याय को बसपा से निलंबित करने पर ये बोले जोनल को-ऑर्डिनेटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो