scriptइस नगर पालिका सीट पर बड़े नेताओं की साख दांव पर, शीर्ष नेतृत्व की निगाह | Hathras Nagar Panchayat Seat Election 2017 News in hindi | Patrika News
हाथरस

इस नगर पालिका सीट पर बड़े नेताओं की साख दांव पर, शीर्ष नेतृत्व की निगाह

यहां का चुनाव बड़े नेताओं के लिए अपनी साख को कायम रखने वाला चुनाव होता जा रहा है।

हाथरसNov 02, 2017 / 03:05 pm

अमित शर्मा

हाथरस। जिले में सात नगर पंचायत और दो नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव प्रथम चरण में सम्पन्न होंगे। जिसे लेकर नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी है, वहीं राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्यशियों को चुनावी समर में उतारना शुरू कर दिया है। हाथरस नगर पालिका पर जिले भर के लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। यहां का चुनाव प्रदेश की राजनीति में अपनी साख को कायम रखने वाला चुनाव होता जा रहा है। इस सीट पर राजनीतिक दलों के कद्दावर नेताओं के परिवारीजन चुनावी समर में हैं, चाहे वो बसपा हो या सपा। हालांकि अभी भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय तो सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल की साख लगी हुई है।

पार्टी के आलाकमान की निगाहें

हाथरस नगर पालिका सीट पर बसपा से कद्दावर नेता रामवीर उपाधयाय के अनुज रामेश्वर उपाधयाय की पत्नी जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय के बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद यहां के चुनाव पर प्रदेश के आलाकामन की निगाहें लग गयी हैं, वहीं सपा से भी इस सीट पर सादाबाद से पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल की पत्नी लता रानी अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसके बाद से प्रदेश के नेताओं की निगाहें यहां के चुनाव पर लग गयी हैं। अब देखना यह है कि कौन अपनी साख को पार्टी में बरकरार रख पाने में सफल होता है। वहीं रालोद ने मुस्लिम कार्ड खेल दिया है। यहां रालोद ने मुस्लिम नेता जलालुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार

नगर पालिका हाथरस से अभी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होना बाकी हैं, इन पार्टियों के प्रत्यशियों के घोषित होने का इंतजार लोगों में अभी बाकी है। भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही राजनीतिक आकंड़े स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल बसपा से रामवीर उपाध्याय के परिवार से प्रत्याशी घोषित होने के बाद यहां मुकाबला कांटे का हो गया है। अभी भाजपा से गौरव आर्य, आशीष शर्मा, संध्या आर्य, रवि चौहान के नाम की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Home / Hathras / इस नगर पालिका सीट पर बड़े नेताओं की साख दांव पर, शीर्ष नेतृत्व की निगाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो