हाथरस

Kanwar Yatra के दौरान हाथरस में भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार डंपर ने सात कांवड़ियों को कुचला, 6 की मौत

Kanwariyas accident in hathras : कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। हाथरस-सादाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 कांंवड़ियों की मौत हो गई है। जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हाथरसJul 23, 2022 / 10:19 am

lokesh verma

Kanwariyas accident in hathras : कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी के हाथरस में एक भीषण सड़क दुर्घटना में ग्वालियर मध्य प्रदेश के 6 कांवड़ियों की मौत हो गई हैै। हादसा हाथरस-सादाबाद मार्ग पर हुआ है। जहां शुक्रवार रात करीब सवा दो बजे एक तेज रफ्तार डंपर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 5 कांंवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक कांवड़िया घायल है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा जोन एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि यह हादसा देर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। हाथरस-सादाबाद रोड से कांवड़ियों का जत्था गुजर रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर नेे सात कांवड़ियों को कुचल दिया। ये सभी कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेकर ग्वालियर मध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मौके पर मृत पांच कांवड़ियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भिजवाया। इसी बीच उपचार के दौरान अस्पताल मेें एक और कांवड़िये ने दम तोड़ दिया। इस हादसेे में 6 कांवड़ियों की मौत हुई हैै। जबकि एक कांवड़िया घायल है।
यह भी पढ़ेंं – सावन में सड़क चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं के लिए बढ़ रही परेशानी

इन कांवड़ियों की हुई मौत

– जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह

– विकास पुत्र प्रभु दयाल
– नरेश पुत्र रामनाथ उमर

– रमेश पुत्र नत्था सिंह

– रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह

– एक की शिनाख्त नहीं

(नोट: सभी मृतक बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।)
यह भी पढ़ेंं – कांवड़ चोरी होने से दुखी कांवड़िया गंगनहर में कूदा, तेज बहाव के चलते नहीं बचा सका जवान

जल्द गिरफ्त में होगा डंपर चालक

आगरा जोन एडीजी का दावा है कि डंपर चालक के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी मिल गई है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। इसके साथ ही घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल कांवड़िये का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.