30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए इन 5 सामान्य सी दिखने वाली गलतियों के बारे में जो डायबिटीज के पेशेंट्स ज्यादातर करते हैं

डायबिटीज की बात करें तो ये बहुत ही ज्यादा तेजी से फैलती जा रही है, इस बीमारी ने आजकल कम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कई ऐसी मिस्टेक्स हैं जो डायबिटीज के पेशेंट्स करते हैं और इन्हें करने से शरीर के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है साथ ही साथ शुगर का लेवल भी हाई हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 18 Feb 2022, 11:40 AM IST

जानिए इन 5 सामान्य सी दिखने वाली गलतियों के बारे में जो डायबिटीज के पेशेंट्स ज्यादातर करते हैं

common mistakes people with diabetes make

डायबिटीज की बात करें तो ये आजकल बहुत ही ज्यादा तेजी के साथ फैलती हुई बीमारी बन गई है, इस बीमारी का खतरा पहले बढ़ते उम्र के लोगों को अधिक रहता था वहीं आजकल कम उम्र के लोग भी इसका शिकार बनते जा रहे हैं। डायबिटीज की बीमारी यदि किसी व्यक्ति को होती है तो उसे अपने डाइट और लाइफस्टाइल के ऊपर खासतौर पर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है ताकि बीमारी से दूर रहे।
इसलिए यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको इन कॉमन मिस्टेक्स के बारे में जानना चाहिए जो डायबिटीज के पेशेंट्स आमतौर पर करते हैं और इसका प्रभाव शरीर के ऊपर गलत पड़ता है।

रोजाना शुगर लेवल की जांच न करना
यदि आप शुगर के लेवल को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो इसकी जांच को समय-समय पर करवाने कि आवश्य्कता होती है, क्योंकि बिना जांच के ये पता लगाना बेहद मुश्किल होता है कि शुगर का लेवल शरीर में कितना है, इसलिए ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर के बाद आप शुगर लेवल की जांच जरूर करें, ताकि ये आपके शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायक साबित हो।

रोजाना एक्सरसाइज न करना
डायबिटीज के पेशेंट्स को रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होती है, एक्सरसाइज को रोजाना करने से बॉडी की इम्युनिटी दिन-प्रतिदिन बूस्ट होती जाती है वहीं ये ब्लड शुगर को भी बढ़ने नहीं देती है। डायबिटीज के पेशेंट्स को लगभग 15 मिनट रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए वहीं उन्हें रनिंग भी जरूर करना चाहिए। ये सारी चीजें यदि आप करते हैं तो नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

बिना रेस्ट किए हुए लगातार काम करना
आमतौर पर डायबिटीज के पेशेंट को आराम करने कि बेहद आवश्य्कता होती है, क्योंकि बिना रेस्ट किए हुए काम करने से शुगर लेवल हाई होने का खतरा काफी ज्यादा होता है वहीं इसका असर मांसपेशियों की सेहत के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए तनाव को खत्म करने के लिए रेस्ट करना बेहद जरूरी होता है, ताकि शुगर का लेवल मेंटेन रहे।

बॉडी कंपोजिशन मशीन का न होना
जिन व्यक्तियों को डायबिटीज के जैसी गंभीर बीमारी होती है उन्हें अपने साथ इस मशीन को जरूर रखना चाहिए, क्योंकि आमतौर पर लोग वेट के ऊपर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को और भी चीजें ध्यान में रखने कि जरूरत होती है जैसे कि बीएमआई, बीएमआर, बॉडी का फैट आदि सारी चीजें, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को समय-समय पर बॉडी कंपोजिशन को चेक करने कि बेहद आवश्य्कता होती है।

यह भी पढ़ें
जानिए वजन कम करने वाले इन मिथ्स के बारे में जिनके उपर आपको विश्वास करना बंद कर देना चाहिए

जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना
यदि डायबिटीज के पेशेंट्स जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होता है, क्योंकि लगातार एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है जिसका असर मांसपेशियों के साथ-साथ बॉडी के अन्य पार्ट्स के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए वर्कआउट तो करें लेकिन एक लिमिट तक ही।

यह भी पढ़ें
डायबिटीज के पेशेंट हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें इन पौधों के पत्तियों को, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल में

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल