28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchmel Dal Benefits: पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Panchmel Dal Benefits: पंचमेल दाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पंचमेल दाल पांच तरह की दालों को बराबर मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है। पंचमेल दाल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 25 Jul 2022, 3:35 PM IST

Panchmel Dal Benefits: पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Benefits of panchmel dal for good health

Panchmel Dal Benefits: पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पांच तरह की दाल का बराबर मिश्रण होता है पंचमेल दाल। इस कारण ही इस दाल को पंचमेल दाल के नाम से जाना जाता हैं। एक दाल खाने से आपको उतने फायदे नहीं मिलते जितने की पंचमेल दाल खाने से मिलता है। पंचमेल दाल में पांच दालों के सारे पोषक तत्व के गुण मिल जाते हैं। साथ ही पंचमेल दाल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। तो आइए जानते हैं पंचमेल दाल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पंचमेल दाल के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पंचमेल दाल में फाइबर भरपूर में मात्रा पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: मानसून में करें अजवाइन का सेवन, रहेंगे बीमारियों से कोसो दूर

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पंचमेल दाल में फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पंचमेल दाल में कई ऐसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: सुपरफूड में से एक होता है एवोकाडो, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

4. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पंचमेल दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पंचमेल दाल में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल