
ज्यादातर कीटाणु और वायरस आसानी से फ्लाइट्स में नहीं फैलते: सीडीसी अमरीका
अमरीका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि अधिकांश वायरस और अन्य रोगाणु हवाई यात्राओं के दौरान आसानी से नहीं फैलते। सीडीसी ने यह बात कोविड-19 दिशानिर्देशों में कही है जहां संस्थान ने विमान के अंदर दो यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करने या मध्य सीट को खाली रखने की जरुरत को नजरअंदाज कर दिया है। गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के दौरान दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली छोडऩे की सलाह की सख्ती से पालना की जा रही है। ऐसे में सीडीसी के इस दिशानिर्देश से अमरीकी विमानन कंपनियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना वायरस के चलते अमरीका में उड्डयन व्यवसाय में 90 फीसदी तक की गिरावट आई है।
सीडीसी ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोवि-19 के अपने दिशानिर्देशों में कहा है कि ज्यादातर वायरस और अन्य रोगाणु उड़ान के दौरान आसानी से नहीं फैलते हैं क्योंकि ऊंचाई पर विमान के अंदर जिस तरह से हवा फैलती है और फिल्टर की जाती है उससे ऐसा होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि सीडीसी के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि हवाई यात्रियों को विशेष रूप से कोरोनावायरस महामारी के समय संक्रमण का जोखिम बिल्कुल न हो ऐसा नहीं है। इसलिए उन्होंने अमरीकी नागरिकों को यथासंभव यात्रा से बचने की सिफारिश भी की है।
Published on:
04 Jun 2020 01:03 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
