
बालों को मिले भरपूर पोषण
गर्मी के मौसम में पसीने और धूल धूप के कारण बाल काफी प्रभावित हो जाते हैं। जहां एक और पसीने के कारण बालों में चिपचिपाहट होती है। वहीं दूसरी ओर धूप और गर्म हवाओं के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बाल डैमेज भी होते हैं और झड़ने की समस्या भी लग जाती है। इसलिए हम आपको बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।
जिस प्रकार हम अपने शरीर की देखभाल करते हैं। उसी प्रकार बालों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि बाल भी हमारी खूबसूरती का एक अंग है। हमारे बाल अच्छे होंगे तो हमारा चेहरा भी अच्छा नजर आएगा। इसीलिए अगर आप गर्मी में बालों में होने वाले पसीने के कारण चिपचिपाहट और खुजली आदि समस्या से परेशान हैं। तो हम उसको दूर करने के उपाय बताएंगे।
गर्मी में जब दिन भर धूप और पसीने के कारण बाल खराब हो जाते हैं। तो धोने के बाद भी वे ठीक नहीं होते हैं, बल्कि और अधिक ड्राय हो जाते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि सोने से पहले बालों में सरसों, नारियल या फिर ऑलिव ऑयल से मालिश करें। जिससे आपके बालों की ड्राइनेस खत्म होगी। इस प्रक्रिया से आपके बाल धूप से डैमेज होने से बचेंगे।
तेल लगाने के बाद आप अपने बालों को माइंड शैंपू से शैंपू करने के बाद हल्के गीले बालों में सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके बाल शाइनी नजर आएंगे।
आप चाहे तो सप्ताह में एक बार हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके बालों की डीप क्लीनिंग के साथ ही हाइड्रेशन हो जाएगा। इसके लिए आप सप्ताह में 1 दिन करीब आधे से पोन घंटा का समय दें।
बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए आप घर में एक केले को मसल लें। इसमें दही और शहद डालकर पेस्ट बना लें। जिसे बालों में अच्छी तरह से लगाएं, करीब आधा घंटा रखने के बाद बाल धो लें।
Published on:
17 Apr 2021 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
