scriptFiber Rich Foods: शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे ये 4 चीजें, पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ | Fiber rich foods to maintain digestive system | Patrika News
स्वास्थ्य

Fiber Rich Foods: शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे ये 4 चीजें, पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

Fiber Rich Foods: फाइबर हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक तत्व होता है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। फाइबर की कमी होने पर पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फाइबर की कमी को पूरा करने में कुछ चीजें आपकी मदद कर सकते हैं।

May 21, 2022 / 12:19 pm

Roshni Jaiswal

Fiber Rich Foods: शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे ये 4 चीजें, पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

Fiber rich foods to maintain digestive system

Fiber Rich Foods: फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हमारे पाचन के लिए फाइबर सबसे अच्छा माना जाता है। ये पाचन को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। लेकिन फाइबर की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसे फूड्स भी है, जिनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में, जो पाचन की कमी को पूरा करने में मदद करते है।
फाइबर की कमी को पूरा करेंगे ये चीज

1. दाल
शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए दालों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दालों में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और पाचन भी बेहतर बनाए रखता है।
यह भी पढ़ें

सरसों के बीज के है कई फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक

2. केला
शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन के लिए लाभदायक होता है।
3. अमरूद
शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए अमरूद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाता जाता है, जो फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें

कच्ची हल्दी लगाने के फायदे, इसका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है

4. ड्राई फ्रूट्स
शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को पोषण देता है और फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही पाचन भी सही रखता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Home / Health / Fiber Rich Foods: शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे ये 4 चीजें, पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो