scriptइस स्पेशल टी से पाएं रोगों से छुटकारा | Health Benefits of special Tea | Patrika News
स्वास्थ्य

इस स्पेशल टी से पाएं रोगों से छुटकारा

लौंग हर घर के किचन में मौजूद होती है। यह सिर्फ खाने को पचाने में ही नहीं और कई रोगों का उपचार इससे संभव है।

Sep 14, 2016 / 02:38 pm

Kamlesh Sharma

tec

tec

लौंग हर घर के किचन में मौजूद होती है। यह सिर्फ खाने को पचाने में ही नहीं और कई रोगों का उपचार इससे संभव है। इस बात से सभी वाकिब होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 1 कप लौंग की चाय पीने से शरीर में खून का फ्लो अच्छा होता है और मुंह में लार बनने लगती है जो खाने को हजम करने में सहायक होती है। यह असिडिटी और पेट के दर्द से भी आराम दिलाती है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द को भी कम करती है। 
ऐेसे बनाएं चाय 1 चम्मच लौंग को दरदरा पीस लें। फिर इस पाउडर को 1 कप पानी में डाल कर 5-10 मिनट तक उबालें। जब यह उबलना शुरू हो जाए तब इसमें आधा चम्मच टी पाउडर मिला कर कुछ मिनटों तक पकाएं। फिर पानी को छान कर हल्का ठंडा करके पिएं। आप इसे स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं। अगर मसूड़ों और दांतों में दर्द हो तो गरम लौंग की चाय से कुल्ला करें। 
इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और झट से आराम मिलेगा। स्किन इन्फेक्शन से भी लौंग की चाय राहत दिलाती है। लौंग की चाय में ऐसा तेल पाया जाता है जो शरीर से टॉक्सिन निकालता है। अगर इसे किसी घाव पर लगाया जाए तो वह जल्दी ठीक हो जाता है। यह फंगल इन्फेक्शन और दाद से भी छुटकारा दिलाती है। 
अगर आपको गठिया से जुड़ा दर्द है तो आप दर्द वाली जगह पर लौंग की चाय के पानी से दिन में 2 या 3 बार 20 मिनट के लिए सिंकाई कर सकते हैं। इससे जोड़ों का दर्द, सूजन और लिगामेंट इंजरी में फायदा मिलेगा। 
लौंग की चाय में ऐंटि इन्फ्लेमेंटरी कम्पाउंड होता है, जो शरीर से परजीवी हटाने का काम करता है। इससे पेट दर्द और डायरिया ठीक होता है। सीने में जकड़न या साइनस की समस्या में आप 1 कप गरम लौंग की चाय सुबह पी सकते हैं। इससे कफ साफ होता है।

Home / Health / इस स्पेशल टी से पाएं रोगों से छुटकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो