scriptदूषित खाद्य पदार्थ खाने से हो सकते हैं 200 से ज्यादा रोग | health news: Contaminated food can cause over 200 diseases | Patrika News
स्वास्थ्य

दूषित खाद्य पदार्थ खाने से हो सकते हैं 200 से ज्यादा रोग

विशेषज्ञों के अनुसार दूषित खाद्य पदार्थ खाने से 200 से ज्यादा रोग हो सकते हैं। खानपान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखकर सेहतमंद रहा जा सकता है।

सिवनीMar 29, 2017 / 09:14 am

Santosh Trivedi

विशेषज्ञों के अनुसार दूषित खाद्य पदार्थ खाने से 200 से ज्यादा रोग हो सकते हैं। खानपान से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखकर सेहतमंद रहा जा सकता है। कैमिकल, बैक्टीरिया, परजीवी, वायरस व अन्य गंदगी/ संक्रमण खाने को दूषित बनाते हैं। इनसे बचाव के लिए आजकल ऑर्गेनिक फूड को काफी महत्व दिया जा रहा है।
कई बार महिलाएं बची हुई रोटियों को सुखाकर इकटृठी कर लेती हैं और बाद में छोंककर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि उन रोटियों में पहले ही फंगस आ चुका होता है जो पेट संबंधी रोगों का कारण बन सकता है। इसके अलावा गूंथे हुए आटे को 10-12 घंटे के बाद प्रयोग में नहीं लेना चाहिए, खमीर उठने से यह फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकता है।
आप एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं, तो सावधान हो जाएं। लंबे समय तक इन बर्तनों में खाना बनाने से अपच, लिवर की समस्याएं और आंतों की कार्यक्षमता में कमी आने लगती है। आगे चलकर ये कैंसर का कारण भी बन सकता है।

Home / Health / दूषित खाद्य पदार्थ खाने से हो सकते हैं 200 से ज्यादा रोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो