scriptअसरदार आयुर्वेदिक तरीके: गायब हो जाएंगे मस्से | health news Natural Ayurvedic Home Remedies for Warts | Patrika News
स्वास्थ्य

असरदार आयुर्वेदिक तरीके: गायब हो जाएंगे मस्से

मस्सों को हटाने के लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं। कोई दवा भी नहीं लेनी पड़ेगी। ट्राई करें ये आयुर्वेदिक तरीके–

Feb 05, 2017 / 12:58 pm

Santosh Trivedi

मस्से होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। मस्से कहीं पर भी हो जाते हैं। चेहरे पर कई बार ये बहुत गंदे दिखाई देते हैं। मस्सों को हटाने के लिए किसी सर्जरी की जरूरत नहीं। कोई दवा भी नहीं लेनी पड़ेगी। ट्राई करें ये आयुर्वेदिक तरीके—
– चंगोरी के पत्ते एंटी फंगल, एंटी माइक्रोबियल और हील करने वाले होते हैं। कई बीमारियों को भगाने में ये पत्ते काम आते हैं। चांगेरी के पत्तों का पानी डालकर पेस्ट बना लें। मस्से के ऊपर लगा लें और फि र हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा तब तक करें, जब तक मस्सा गिरने न लगे। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। जल्द मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।
– नागरबेल के पत्ते के डंठल का रस मस्से पर लगाने से मस्से झड़ जाते हैं।

– कच्चे आलू से मस्से हट जाते हैं। आलू काटकर मस्सों प रगड़ें। इसी तरह केले के छिलके असरदार हैं। 
– केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखें। कुछ देर के लिए रखे रहें। किसी कपड़े से उस जगह को लपेट सकते हैं, ताकि छिलका हटे नहीं। 

– पिसा हुआ लहसुन लगाने से भी मस्से हट जाते हैं।
– बरगद के पेड़ के पत्ते मस्से दूर करने में कारगर हैं। इसके पत्तों का रस लगाएं। मस्से झड़ जाएंगे। 

– अरंडी का तेल भी मस्से हटाने में कारगर है। इसे लगाने से मस्से नरम पड़ जाते हैं और झड़ जाते हैं।

Home / Health / असरदार आयुर्वेदिक तरीके: गायब हो जाएंगे मस्से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो