30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या रात में चावल खाना होता है नुकसानदायक? पढ़िए क्या है सच

ढेर सारे लाभ होने के बावजूद आपने कई लोगों को यह भी कहते सुना होगा कि रात को चावल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। क्योंकि इससे आपका पाचन खराब हो सकता है और...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 15 Mar 2022, 12:20 PM IST

eating rice at night is good or bad, raat mein chawal khane se kya hota hai, rice benefits and side effects, health tips in hindi,  रात में चावल खाना,

क्या रात में चावल खाना होता है नुकसानदायक? पढ़िए क्या है सच

कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत कहे जाने वाला चावल भारत में काफी मात्रा में खाए जाने वाले अनाजों में से एक है। खाने और पचाने में आसान चावल से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन जैसे पुलाव, बिरयानी, खीर, डोसा आदि बनाए जाते हैं। वहीं दाल, छोले, राजमा और कढ़ी के साथ भी चावल खाना खूब लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

वहीं चावल खाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी मौजूद हैं। आपके पाचन को बेहतर बनाए रखने के साथ ही काफी सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स युक्त चावल का सेवन मुक्त कणों से होने वाली क्षति को कम करने में भी मदद कर सकता है। साथ ही फाइबर और प्रोटीन कि पर्याप्त मात्रा इसे ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छा बनाती है।

लेकिन ढेर सारे लाभ होने के बावजूद आपने कई लोगों को यह भी कहते सुना होगा कि रात को चावल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। क्योंकि इससे आपका पाचन खराब हो सकता है और आप मोटे हो सकते हैं। रात में चावल खाने को लेकर हमेशा ही बहस छिड़ी रहती है। तो आइए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है....

दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि फाइबर से भरपूर चावल एक हल्का भोजन है, जो आसानी से पचाया जा सकता है। इसलिए रात में चावल खाने में कोई बुराई नहीं है। क्योंकि यह अच्छी नींद दिलाने में भी सहायक हो सकता है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग काफी दुबले-पतले हैं, उन्हें रात में चावल खाने में कोई परेशानी नहीं है।

परंतु यदि आप वजन घटाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं और मोटापे के शिकार हैं, तो आपको रात में चावल खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे लोग रात के बजाय अपने दोपहर के भोजन में चावल को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको पोषण भी मिल जायगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। क्योंकि अगर आप दिन में चावल खाते हैं तो इस समय आपका मेटाबॉलिज्म तेज होने के कारण आपका शरीर गरिष्ठ भोजन को भी पचा लेता है। साथ ही दिन से रात तक आपके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के लिए आपको पर्याप्त ऊर्जा भी मिल जाती है। क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपकी बॉडी में एनर्जी पहुंचाने में सहायक होता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: लगातार बैठे रहने की आदत बना सकती है डायबिटीज का मरीज, कई और गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल