30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार बैठे रहने की आदत बना सकती है डायबिटीज का मरीज, कई और गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घंटों एक ही जगह बैठ कर बिता देते हैं तो ये बिल्कुल गलत है। क्योंकि इससे आपके फेफड़ों और हृदय के साथ-साथ सम्पूर्ण शरीर में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Gopalkrishan Vaishany

•

Updated: 14 Mar 2022, 6:26 PM IST

sitting continuously for hours, sitting continuously, लगातार बैठे रहना, bad habits for heart health, bad habits for lungs health, bad posture sitting, healthy lifestyle avoid bad habits,

लगातार बैठे रहने की आदत बना सकती है डायबिटीज का मरीज, कई और गंभीर बीमारी का हो सकते हैं शिकार

आजकल लोग दफ्तर और घर में भी काम के चक्कर में घंटों बैठे-बैठे बिता देते हैं। और ये मजबूरी कब आदत बन जाती है पता भी नहीं चलता। लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहना आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे ना केवल आपकी पीठ, कमर और गर्दन में दर्द होता है, बल्कि शोधानुसार लगातार बैठे रहने को डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से भी जोड़ा गया है। तो आइए जानते हैं लगातार बैठे रहने की आदत आपको क्या-क्या नुकसान पहुंचाती है...

1. डायबिटीज का जोखिम बढ़ता
फिजिकल ऐक्टिविटी में कमी या सुस्त लाइफस्टाइल डायबिटीज का एक मुख्य कारण हो सकती है। एक शोध में पाया गया है कि लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में मोटापा बढ़ने के कारण रक्त शर्करा पर गलत प्रभाव पड़ता है जिससे डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या का खतरा भी बढ़ सकता है।

2. हृदय और फेफड़ों को नुकसान
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो घंटों एक ही जगह बैठ कर बिता देते हैं तो ये बिल्कुल गलत है। क्योंकि इससे आपके फेफड़ों और हृदय के साथ-साथ सम्पूर्ण शरीर में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और साथ ही ब्लड क्लॉट होने का जोखिम भी बढ़ने लगता है। इसलिए हार्ट प्रोब्लम से बचने के लिए हर घंटे बाद थोड़ी देर टहलने की आदत डालें।

3. बैड पॉश्चर सिंड्रोम
लंबे समय तक बैठे रहने से आपकी कमर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे आप बैड पॉश्चर सिंड्रोम के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना पॉश्चर सुधारने वाले योगासन करें।

4. उच्च रक्तचाप हो सकता
लगातार बैठे रहने से न केवल शरीर खराब होता है, बल्कि उच्च रक्तचाप की समस्या भी हो सकती है। जिससे आपमें हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ सकता है। साथ ही ये आदत बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी बुलावा देती है।

यह भी पढ़ें: पाचन से जुड़ी दिक्कतें होंगी छूमंतर, आजमा के देखिए कोई एक भी उपाय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।