क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, Hypophosphatasia का ऐसा कोई इलाज नहीं है जो बीमारी को पूरी तरह खत्म कर दे, लेकिन कुछ मरीजों में दवा और दूसरी उपचार पद्धतियों से लक्षणों और जटिलताओं को संभालने में मदद मिल सकती है। एस्फोटेज अल्फा (Asfotase alfa) एक एंजाइम रिप्लेसमेंट थेरेपी है, जिसका इस्तेमाल बीमारी के कुछ प्रकारों में किया जाता है। यह हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती। इलाज का फैसला बीमारी के प्रकार, उम्र, लक्षणों और विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा, मरीज को हड्डियों के फ्रैक्चर, दर्द, चलने-फिरने में परेशानी और दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों में नियमित दांतों की जांच और उनकी हड्डियों के विकास पर नजर रखना भी जरूरी है।